Google Maps 5 New Features: गूगल मैप के यह 5 फीचर्स आपके सफर को आसान बना देंगे

Google Maps 5 New Features

Google Maps 5 New Features: पहले हमें कहीं पर जाना होता था तो हमें रास्ते की जानकारी याद रखनी पड़ती थी या किसी से पूछना पड़ता था परंतु अब गूगल मैप्स का विकल्प हमारे पास है जिसकी सहायता से हम कभी भी बिना इधर-उधर भटके कहीं भी पहुंच सकते हैं। आज हम आपको गूगल के ऐसे ही 5 नए फीचर्स के बारे में बताएंगे जो आपके सफर को बहुत ही आसान बना देंगे।Google Maps 5 New Features

Google Maps 5 New Features

गूगल मैप्स में जोड़ें एक से ज्यादा लोकेशन

  • गूगल अपने यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। कंपनी ने अपने मैप सर्विस में स्टॉपेज एड फीचर डाला है। जिसकी मदद से आप इसमें एक साथ कई लोकेशन जोड़ सकते हैं।
  • आप गूगल मैप्स में अधिकतम 9 स्टॉपेज जोड़ सकते हैं।

गूगल मैप्स पर मिलती है टोल टैक्स की जानकारी

  • गूगल मैप्स में कंपनी ने हाल ही में टोल टैक्स की जानकारी देने के लिए एक नया फीचर जोड़ा है इसकी मदद से आपको पता चलेगा कि अपने जिस रास्ते को चुना है उसमें आपको कितना टोल टैक्स देना होगा।
  • मैप्स का यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए लाइव हो चुका है।Google Maps 5 New Features

टोल से बचने में मददगार हैं गूगल मैप्स

  • आप कहीं पर जा रहे हैं और ज्यादा टोल वाले रास्तों से बचना चाहते हैं तो गूगल मैप्स उसमें आपकी मदद कर सकता है।
  • गूगल मैप्स आपको ऐसे रास्तों की जानकारी देता है जहां पर टोल नाके कम होते हैं।
  • यदि आप गूगल मैप्स पर कोई लोकेशन सेट करते हैं तो यह आपको टोलफ्री रास्ते भी दिखाता है जिसे जानकर  आप टोल  से बच सकते हैं।Google Maps 5 New Features

गूगल मैप्स पर आपको पेट्रोल पंप और एटीएम की जानकारी मिलती है

  • अगर आप कोई लंबी दूरी तय करने वाले हैं तो जाहिर सी बात है कि आपको रास्ते के बीच में पेट्रोल पंप या ईंधन की जरूरत अवश्य पड़ेगी।
  • गूगल मैप्स आपको एक ऐसा फीचर देता है जो कि आपको रास्ते में पड़ने वाले सभी पेट्रोल पंप, रेस्टो, कैफे, फास्ट फूड कॉर्नर और एटीएम को भी दिखाता है।

गूगल मैप्स पर ट्रैफिक की जानकारी

  • जब हम कहीं जा रहे होते हैं तो हमें अक्सर ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है जो हमें जगह पर पहुंचने में काफी देर लगा देता है।
  • गूगल मैप में आपको यह सुविधा दी गई है जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके रास्ते में कैसा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।
  • अगर आपको जाम की जानकारी पहले से ही मिल जाती है तो आप उस रास्ते को बदल सकते हैं। इसके द्वारा आप समय पर अपने स्थान पर पहुंच सकते हैं।Google Maps 5 New Features

Home

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *